Working of solar panel
The solar panel is made up of small cells of silicon, we are also called photovoltaic cells. Photovoltaic simply means to convert light into electricity. Apart from this, it has a glass cover, a metal frame and electrical wire which is necessary for the current made from silicon cells to flow from one place to another. Rays emanating from the Sun contain particles of energy which we call photons. When these particles fall on the solar plate, the electrons present in the cells become active and produce electricity.
Let's understand it better-
The solar cell acts like a P-N junction diode. The shape of the solar cell is like a sandwich. It is made up of two different semi-conductor materials in which silicons are used.
To make the solar cell, both layers are doped by a special process, in which the N type layer is arranged over the P type layer in such a way that the number of electrons in the upper layer is more.
When the sun's rays fall on these cells, these cells absorb the sun's rays, which makes the electrons present in the cell active. Because of which electricity is produced. The electrical wires present in it collect the power generated by other cells which we receive as DC (direct current). With the help of inverter, we convert these direct currents into AC (Alternate Current). Which we can use in our home, office etc.
In Hindi :-
कार्यविधि- सोलर पैनल सिलिकॉन के छोटे छोटे सेल्स से मिलकर बना होता है इन्हे हम फोटोवोल्टिक सेल्स
भी कहते है। फोटोवोल्टिक का सरल अर्थ है प्रकाश को विद्युत् में कन्वर्ट करना। इसके अलावा इसमें एक ग्लास का आवरण, एक मेटल फ्रेम और विद्युत् तार होते है जो सिलिकॉन सेल्स से बने करंट को एक जगह से दूसरी जगह के प्रवाह के लिए जरुरी होता है।
सूर्य से निकलने वाली किरणों में ऊर्जा के कण पाए जाते है जिन्हे हम फ़ोटोन्स कहते है जब ये कण सोलर प्लेट पर पड़ती है तो सेल्स में उपस्थित इलेक्ट्रॉन्स सक्रीय हो जाते है और विद्युत् का निर्माण करते है।
आइये इसे और अच्छे से समझते है
सोलर सेल P-N जंक्शन डायोड की भाँति कार्य करता है। सोलर सेल की बनावट एक सैंडविच की तरह होती है। यह दो अलग अलग सेमी कंडक्टर मटीरियल का बना होता है जिसमे सिलिकन्स का उपयोग किया जाता है। सोलर सेल को बनाने के लिए दोनों परतों को एक विशेष प्रक्रिया से डोप किया जाता है इसमें P टाइप की परत के उपर N टाइप की परत को इस तरह व्यवस्थित किया जाता है कि उपरी परत में इलेक्ट्रान की संख्या अधिक होती है | जब सूर्य की किरण इन सेल्स पर पड़ती है तो यह सेल्स सूर्य की किरणों को सोखते है जिससे सेल में उपस्थित इलेक्ट्रान सक्रीय हो जाते है। जिसकी वजह से बिजली का उत्पादन होता है। इसमें उपस्थित विद्युत् तार दूसरे सेल्स के द्वारा बनाई गई बिजली को इकठ्ठा करते है जो हमें DC (डायरेक्ट करंट ) के रूप में प्राप्त होता है। इन डायरेक्ट करंट को हम इन्वर्टर की मदद से AC (अलटरनेट करंट ) में बदल लेते है। जिसका उपयोग हम अपने घर,ऑफिस आदि जगहों पर कर सकते है।


0 Comments
Post a Comment